कबीर ऑयल मिल्स (Cattle Feed Industries) में आपका स्वागत है
1991 से किसानों और पशुपालकों का भरोसेमंद साथी
हमारी संस्था कबीर ऑयल मिल्स पिछले तीन दशकों से गल्ला, दलहन व तिलहन के क्षेत्र में कार्यरत है। हम समझते हैं कि मनुष्य द्वारा उपयोग किए जाने वाले अनाज का बचा हुआ हिस्सा ही पशु आहार का आधार बनता है। इसी कारण हमारे सभी पशु आहार उच्च गुणवत्ता वाले मक्का, जौ, रहर खंडा, खली, चोकर, ब्रान, गुड़ आदि प्राकृतिक तत्वों से तैयार किए जाते हैं।
गाय और भैंस हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। उनकी सेहत सीधे किसान की आय और परिवार की समृद्धि से जुड़ी है। इसलिए उन्हें उच्च गुणवत्ता वाला संतुलित पशु आहार मिलना आवश्यक है।
परंपरा और आधुनिकता का संगम
पहले के समय में पशुपालक सिर्फ भूसा, हरा चारा और चोकर पर निर्भर रहते थे। लेकिन आज की जलवायु परिस्थितियां और उच्च दूध उत्पादन वाली नस्लें अलग देखभाल की मांग करती हैं। अब केवल हरा चारा पर्याप्त नहीं है। पशुओं को चाहिए मिश्रित, प्रोटीनयुक्त और संतुलित आहार, ताकि वे अधिक व बेहतर दूध दे सकें।
इसी आवश्यकता को पूरा करने के लिए “अन्नकूट पशु आहार” सदैव तत्पर है।
🤝 डीलरशिप/डिस्ट्रिब्यूटर्शिप अवसर
हम पूरे भारत में अपना नेटवर्क बढ़ा रहे हैं।
आप भी हमारे डीलर या वितरक (Distributor) बनकर इस सफलता की यात्रा का हिस्सा बन सकते हैं।
पशु आहार डीलरशिप के फायदे:
मार्केट में लगातार बढ़ती मांग
मजबूत ब्रांड भरोसा और किसान संतुष्टि
कंपनी द्वारा पूरा मार्केटिंग और प्रमोशन सपोर्ट
आकर्षक मुनाफ़ा और लंबी साझेदारी
इसी वजह से पशु आहार डीलरशिप आज के समय में एक लाभदायक बिज़नेस अवसर बन चुका है।

